फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Prabhu found Nirvana, inundated in Gajrath festival

प्रभु ने पाया निर्वाण, गजरथ महोत्सव में उमड़ा सैलाब

Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prabhu found Nirvana, inundated in Gajrath festival
ललितपुर। कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में बुधवार को भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्रभु को जैसे ही निर्वाण की प्राप्ति हुई, तो दुदुंभि नाद हुआ। वहीं महोत्सव में गजरथ परिक्रमा में भक्तों का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

महोत्सव में सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही आचार्य विद्या सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में मोक्ष कल्याणक देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई भी विशेष महोत्सव में दर्शन करने से चूकना नहीं चाहता था। प्रतिष्ठा मंच से प्रतिमा अदृश्य हुई उनकी जगह दीप जलता दिखा। यह दृश्य देख हजारों नेत्र सजल हो उठे। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने कहा कि भगवान की तरह ही सभी को मोक्ष और सिद्धत्व की प्राप्ति हो। आचार्यश्री भी कुछ समय के लिए भावुक हो उठे। मंच पर अष्टापद, सम्मेद शिखरजी, चंपापुर, गिरनार, पावापुरी की रचना दिखाई गई। प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया के मार्गदर्शन में पूजन के उपरांत विश्व शांति महायज्ञ इंद्र-इंद्राणियों द्वारा किया गया। महोत्सव के निमित्त ब्रह्मचारी भाइयों ने तीन लाख से अधिक मंत्रों का जाप किया।
विज्ञापन

गजरथ परिक्रमा में ललितपुर का रजत रथ आकर्षण का केंद्र रहा। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि गजरथ परिक्रमा में ललितपुर से हजारों की संख्या में धर्मालुजनों ने पहुंचकर पुण्यार्जन किया। जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल समेत सैकड़ों श्रद्घालुओं नेे महोत्सव में सम्मिलित होकर आचार्यश्री के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़ावरा वर्णी व्यायमशाला के दिव्यघोष की कुंडलपुर गजरथ परिक्रमा में प्रस्तुति से मड़ावरा जैन समाज गौरवान्वित हुई। बड़े बाबा की प्रतिमा को विराजमान करने में मड़ावरा के नवयुवकों का सराहनीय सहयोग रहा।
-डॉ. राकेश जैन, महामंत्री जैन समाज मड़ावरा
कुंडलपुर महोत्सव में गजरथ महोत्सव में धर्मालुओं का उत्साह अपूर्व रहा। पूरे आयोजन की व्यवस्था अद्वितीय रही। आचार्य श्री के आशीर्वाद से महा आयोजन अपूर्व रहा।
-वीरेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष जैन समाज बानपुर
कुंडलपुर में महामहोत्सव आचार्य श्री के सानिध्य में भूतो न भविष्यति रहा। दीक्षा महोत्सव में नगर गौरव भूपेंद्र भैया एवं अमित भैया की क्षुल्लक दीक्षा से ललितपुर जैन समाज गौरवान्वित हुई। - अनिल जैन अंचल, अध्यक्ष, जैन समाज ललितपुर
कुंडलपुर महोत्सव के महाआयोजन आचार्य श्री के ससंघ सानिध्य में अभूतपूर्व रहा। इतने बडे साधु-संघ के एक साथ दर्शन से हजारों लोग लाभान्वित हुए। - अक्षय अलया, मीडिया प्रभारी, जैन समाज ललितपुर

हर नौ साल बाद होगा बड़े बाबा का महामस्तकाभिषेक
कुंडलपुर के बड़े बाबा के बड़े जिनालय का महा पंचकल्याणक आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में गजरथ महोत्सव सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही बृहस्पतिवार से बड़े बाबा का महामस्तकाभिषेक शुरू होगा। आचार्यश्री ने कहा कि बड़े बाबा का महामस्तकाभिषेक हर नौ साल बाद किया जाएगा। वहीं बुधवार को गजरथ फेरी में 900 मीटर का एक चक्कर रह। जिसमें 27 रथ आकर्षण का केंद्र रहे। पंचकल्याणक में कुल 6,733 प्रतिमाएं प्रतिष्ठित हुई हैं, उनमें भारत के अलावा जापान, सिंगापुर, अमेरिका, इंग्लैंड आदि स्थानों से भी प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होने के लिए कुंडलपुर पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed