फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Prabhat Ferry reached Bamrana chanting the name of Hare Ram

Lalitpur News: हरे राम नाम का संकीर्तन करते बमराना पहुंची प्रभात फेरी

Tue, 10 Jun 2025 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Ferry reached Bamrana chanting the name of Hare Ram
डोंगराखुर्द/ललितपुर। सोमवार को प्रभात फेरी हरे राम हरे राम नाम का संकीर्तन करते नाराहट क्षेत्र के ग्राम बमराना के बगीचा सरकार मंदिर पहुंची। लोग ढोलक-मंजीरा लेकर संगीतमय कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी में शामिल हुए। इससे पूरे गांव में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विज्ञापन


सुबह चार बजे से निकली प्रभात फेरी में शामिल धर्मप्रेमी बगीचा सरकार प्रांगण स्थित मंदिर पर इकट्ठा होकर ढोलक, मंजीरे, चमीटा आदि वाद्य यंत्र बजाते हुए नगर के मंदिरों पर पहुंचे और भजन स्तुति कर दीपदान किया। सुबह से शुरू होने वाली इस प्रभात फेरी में नगर के युवा, बालक, बुजुर्ग सभी शामिल रहे। प्रभात फेरी का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जलपान कराया। इस मौके पर अजय पटेरिया, लालू टोंटे, संजय नायक, हरनारायण प्रधान, राजू घोष, संतोष खटीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed