{"_id":"6109a6058ebc3e88b92ef78c","slug":"power-supply-intrupted-third-day-lalitpur-news-jhs2010980140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में तीसरे दिन भी विद्युत सप्लाई रही बाधित, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में तीसरे दिन भी विद्युत सप्लाई रही बाधित, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
पीडवब्ल्यूडी रिक्षण भवन के सामने सड़क से उखड़ी गिट्टी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बारिश और तेज हवाओं से बाधित हुई विद्युत सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों में तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी।
जखौरा, मिर्चवारा, नाराहट, कल्यानपुरा, राजघाट क्षेत्रों की बिजली तीसरे दिन भी ठप चल रही है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिले में रविवार रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं से कई जगह पेड़ उखड़कर हाईटेंशन लाइनों पर गिरे जिससे खंभे, तार, केबल टूट गईं और उन क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जखौरा क्षेत्र में रविवार की देर शाम को करीब आठ बजे तेज हवाएं चलने से हाईटेंशन लाइनों के खंभे जगह-जगह उखड़ गए। यहां अधिक बारिश होने और नदी किनारे वाले गांवों में जलभराव अधिक होने से ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
ग्राम सीरोन में तालाब के पास महुआ का पेड़ गिरने से एक ट्रांसफार्मर और तीन हाईटेंशन लाइनों के बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्राम ब्रजनगर व सिरसी में भी खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि ग्राम हीरापुर में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जखौरा जाने वाले 33केवी लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। इससे क्षेत्र में रविवार की शाम से अब तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल नाराहट, बिरधा, पाली के अलावा बाईपास बिजली घर के अंतर्गत आने वाले फीडरों की स्थिति भी काफी खराब है। जिसके तहत रविवार की रात को बारिश के चलते सभी फीडर ब्रेक डाउन में आने के बाद अब तक लाइनें जोड़ने का काम चल रहा है, जिसके चलते बिजली सुचारू नहीं हो सकी है। वहीं मिर्चवारा व बंगरिया सब स्टेशन की स्थिति भी काफी खराब रही, जिसके चलते लाइनमैन द्वारा बिजली सुचारू करने को मरम्मतीकरण का काम चल रहा है।
------
चार दिनों से गुल है नाराहट क्षेत्र की बिजली
डोंगराखुर्द। विद्युत सब स्टेशन बिरधा के नाराहट फीडर से जुड़े डोंगराखुर्द क्षेत्र के दर्जनों गांव में हाईटेंशन लाइनें एवं खंभा टूटकर गिर गए, जिससे यहां चार दिन से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई है। बरसात के समय थोड़ी सी हवा और पानी से ही बिजली गुल चार पांच दिनों के लिए हो जाती है। रात में अंधेरा पसरा होने के कारण आवागमन में असुविधा होती है, साथ में जहरीले कीड़ों के काट लेने का भय बना रहता हैं। ग्रामीणों ने डोंगराखुर्द एवं आसपास के गांव के लोगों ने जल्द लाइन सुधवाने की मांग की है।

खेतों में भरे पानी के बीच में जाकर हाइटेंशन लाइन के तार सुधारते बिजली कर्मचारी।- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन