फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Power poles broken due to tree fall, line damaged, couple survived narrowly

पेड़ गिरने से टूटे बिजले के खंभे, लाइन क्षतिग्रस्त, दंपती बाल-बाल बचे

Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Power poles broken due to tree fall, line damaged, couple survived narrowly
ललितपुर। शहर के मोहल्ला पिसनारी में शनिवार की सुबह एक भारी भरकम पेेड़ विद्युत पोल पर गिरा जिससे हाईटेंशन लाइन और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में यहां स्थित मंदिर में दर्शन को आए दंपती बाल-बाल बच गए। एचटी लाइन टूटने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर खंभे बदले और लाइन की मरम्मत कर करीब सात घंटे बाद सप्लाई शुरू कराई। इस दौरान इस मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी में घुसयाना पुल के आगे मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया, जिसके चलते हाईटेंशन बिजली लाइन के दो खंभे और तार टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं पेड़ गिरने से ठीक दो मिनट पहले ही बुजुर्ग दंपती मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे और मंदिर से उसी पेड़ के नीचे अपनी बाइक रखकर मंदिर में पहुंचकर घंटा ही बजाया कि तभी अचानक से पेड़ उनकी बाइक पर गिर गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। यह देख दंपती ने भगवान का आभार जताया और मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अभियंता एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को हटाकर नए खंभे लगाते हुए बिजली की हाईटेंशन लाइनों की बंच केबल लगाई और शाम को करीब पांच बजे तक पिसनारी फीडर की बिजली आपूूर्ति सुचारु की जा सकी। ऐसे में बिजली के खंभा व लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगभग सात घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। मोहल्ला पिसनारी में बिजली खंभे व हाईटेंशन बिजली लाइन की केबलें भी टूट गई, जबकि उसी समय एक बस वहां से गुजरी तो हाईटेंशन लाइन की केबिल बस में फंस गई। हालांकि बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई थी, जिसकी वजह से हाईटेंशन लाइन की केबल में करंट नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

हमारे मकान के पास ही पेड़ गिर गया, जिससे वह और उनका मकान बाल-बाल बचा है। इसमें किसी को नुकसान नहीं हुआ है। मंदिर के पास ही बहुत से लोग बैठे थे वह भी अचानक पेड़ गिरने से पूर्व ही हट जाते से बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। -बृजनंदन तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed