{"_id":"67c4aab5805e8cc1bb015d37","slug":"power-plant-has-an-important-contribution-in-the-development-of-the-district-rajiv-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-130715-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के विकास में पावर प्लांट का अहम योगदान : राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के विकास में पावर प्लांट का अहम योगदान : राजीव
Mon, 03 Mar 2025 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
राजीव श्रीवास्तव को सम्मानित करते मंडलायुक्त व डीआईजी । संवाद
स्थापना दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के स्थापना दिवस पर बजाज पावर जनरेशन के वाइस प्रेसीडेंट राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि ललितपुर जनरेशन कंपनी लिमिटेड सीएसआर के माध्यम से सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ललितपुर के कोल आधारित सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर संयंत्र के माध्यम विद्युत उत्पादन करने वाली अग्रणी कंपनी है। इस अवसर पर मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने कार्यक्रम के सहयोगियों को सम्मानित किया।
कल्याण सिंह सभागार में आयोजित अमर उजाला संवाद में उन्होंने कहा कि कंपनी ने करीब 60 लाख की लागत से जिला प्रशासन को सहयोग करके सार्वजनिक शुल्क शौचालयों का निर्माण कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ग्राम कल्याणपुरा में प्रदेश के पहले गोआश्रय केंद्र की स्थापना की। प्रदेश के अति पिछड़े गांवों की पंक्ति में खड़े ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम लखंजर, बारई और वनगुंवा में डीएम अक्षय त्रिपाठी के आह्वान पर करीब 60 लाख से सोलर एनर्जी केंद्र की स्थापना की गई। विकास कार्यों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन को उन्नत तकनीक से युक्त ड्रोन उपलब्ध कराया है।
उन्होंने कहा कि नदी एवं जलधाराओं का पुनरुद्धार, सामूहिक कूपों का निर्माण, बोरी बांध, चेकडैम का निर्माण एवं मरम्मत , ग्रुप डीजल इंजन हेतु सहयोग, जल संरक्षण एवं संवर्धन, जलागम विकास परियोजना, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सहभागिता, समेकित आदिवासी विकास कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती परियोजना, प्रशिक्षण एवं आजीविका संवर्धन सहित अन्य जनपयोगी कार्यक्रमों में सहभागिता की है। कंपनी को समग्र एवं संवहनीय सामुदायिक विकास की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों एवं सम्मान से नवाजा गया है। जिले के विकास में पूर्व में राजनैतिक दावेदारी न होने से बीएचईएल जैसी इकाई स्थापित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
फोटो-09 वीरेंद्र राय चेयरमैन, बसेरा वेलोसिटी झांसी
जनपद में इंजीनियरिंग कॉलेज का खुलना जरूरी
जनपद में 51 वर्ष में विकास हुआ है। वर्तमान में जिले में बालिकाओं की शिक्षा के लिए महिला महाविद्यालय की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों की स्थापना की भी जरूरत है। वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज के खुलने से विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना होगा। रोजगार के लिए इंडस्ट्रीज स्थापित होना चाहिए।
- वीरेंद्र राय, एमडी, बसेरा समूह, झांसी
विकास में सभी की सहभागिता की आवश्यकता
जनपद स्थापना दिवस पर आने का सौभाग्य मिला है। इस तरह के आयोजन का हमें भी इंतजार रहता है। कंपनी की ओर से यहां जो स्टाल लगाया था उसका काफी लाभ मिला। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन में पूरी तरह सहयोग रहेगा। जनपद के विकास में सभी की सहभागिता की आवश्यकता होती है।
पुष्पेंद्र मिश्रा, प्रबंधक, गोविंद फूड्स
जनपद में बेरोजगारी अधिक है। लोग रोजगार के लिए अन्य महानगरों व प्रांतों में जा रहे हैं। पलायन की रोकथाम के लिए इंडस्ट्रीज लगाई जाएं। इससे लोगों को रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जाना होगा।
- प्रदीप त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल