फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Power crisis puts a damper on the hopes of industries in Mini Industrial Estate

Lalitpur News: मिनी औद्योगिक आस्थान में उद्योगों की उम्मीदों पर बिजली संकट का ब्रेक

Sun, 09 Nov 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Power crisis puts a damper on the hopes of industries in Mini Industrial Estate
सभी भूखंड आवंटित, एक भी फैक्टरी शुरू नहीं हो सकी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पुलवारा (ललितपुर)। ब्लॉक बार मुख्यालय स्थित मिनी औद्योगिक आस्थान में बिजली कनेक्शन न होने से अब तक एक भी इकाई शुरू नहीं हो पाई है। उद्योग विभाग द्वारा सड़क और नाली निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाएं तो उपलब्ध करा दी गईं, पर बिजली के अभाव में उद्यमी अपनी इकाइयां स्थापित करने से कतरा रहे हैं। नतीजतन, स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी नहीं मिल पा रहा है।



भूखंड आवंटित, पर सब खाली पड़े

उद्योग विभाग ने बार क्षेत्र में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए मिनी औद्योगिक आस्थान की स्थापना की थी। यहां कुल 30 भूखंड बनाए गए हैं, जिन्हें सभी उद्यमियों को आवंटित भी कर दिया गया है। मगर, एक वर्ष बीत जाने के बावजूद बिजली कनेक्शन न मिलने से किसी ने अब तक अपनी इकाई स्थापित नहीं की है।
विज्ञापन


खाली पड़े भूखंडों को देखकर उद्यमियों में निराशा है, वहीं उद्योग शुरू न होने से क्षेत्र में रोजगार सृजन की उम्मीदें भी धूमिल पड़ती जा रही हैं।



सड़क, नाली और बाउंड्री का निर्माण पूरा

उद्योग विभाग ने आस्थान परिसर के अंदर सभी भूखंडों तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कर दिया है। इससे जलभराव की समस्या दूर हो गई है। साथ ही परिसर की सुरक्षा के लिए चारों ओर बाउंड्री दीवार भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहुंच मार्ग बना बाधा

हालांकि परिसर के भीतर सड़कें बनी हैं, लेकिन कस्बे से औद्योगिक आस्थान तक जाने वाला मुख्य मार्ग अभी भी कच्चा है। ऐसे में, भविष्य में इकाइयों के संचालन के दौरान माल ढुलाई में भारी दिक्कतें आने की आशंका है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द यहां तक पक्की सड़क बनाई जाए।




सफाई न होने से उगी झाड़ियां

परिसर में सफाई व्यवस्था की उपेक्षा भी स्पष्ट दिख रही है। सड़क और नाली बनने के बावजूद परिसर में घास और झाड़ियां उग आई हैं, जबकि विभागीय भवन भी जर्जर हालत में है।



“बार मिनी औद्योगिक आस्थान में 30 भूखंड उद्यमियों को आवंटित किए जा चुके हैं। बिजली कनेक्शन न होने से इकाइयां शुरू नहीं हो पा रही हैं।”

— अतहर जमाल, उपायुक्त, उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed