फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Post mortem of deceased done by a panel of two doctors

दो चिकित्सकों के पैनल से कराया मृतक का पोस्टमार्टम

Sat, 18 Jan 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of deceased done by a panel of two doctors
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महिला थाने के सामने नौ दिन से लापता युवक का शव मिलने पर मामले की संदिग्धता व परिजनों की मांग पर दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, युवक की मौत क ा कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा निवासी अनिल कुुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व.बृजबिहारी श्रीवास्तव ब्लड बैंक में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात था। अनिल की ड्यूटी बीते सात जनवरी को ब्लड बैंक में रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक थी। इसके चलते वह सात जनवरी को शाम को लगभग आधे घंटे पहले घर से ब्लड बैंक में ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान वह लापता हो गया और ब्लड बैंक नहीं पहुंचा। यह जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका उसी समय से कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन आठ जनवरी को जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और लगातार तलाश के बाद नौवें दिन उसका शव महिला थाने के सामने से निकली नहर में मुश्किल से आधे फीट गहरे कीचड़युक्त पानी में उल्टा पड़ा मिला। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में परिजनों ने कई बिंदुओं के तहत युवक की मौत पर हत्या का संदेह जताया और शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराए जाने की मांग की, इस पर अनिल के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया गया। हालांकि दिन के उजाले में बहुत सी स्थितियां भी स्पष्ट होती दिख रही है। जैसे परिजनों द्वारा स्वेटर की जगह काली जैकेट पहने होने पर संदेह जताया था, लेकिन दूसरे दिन पंचनामा भरने के दौरान शव पर लिपटी मिट्टी व कीचड़ सूखने व हटाए जाने के बाद स्वेटर ही पहनना पाया गया। हालांकि मोबाइल और शव के मिलने के स्थान में अंतर और नहर में आधे फुट कीचड़ युक्त पानी में मौत होना अब भी परिजनों में संदेह की स्थिति पैदा कर रहा है। वहीं, अब पुलिस और परिजन भी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ भी बताने या कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed