फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   poor water supply in lalitpur

लड़खड़ाई जलापूर्ति ने शहरवासियों को रुलाया

Wed, 06 May 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
poor water supply in lalitpur
साइकिल से पानी ढोते नेहरू नगर मोहल्लावासी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जल संस्थान की लड़खड़ाई जलापूर्ति ने शहरवासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा दिया है। लोअर जोन में जहां साइफन फेल होने से मांग के मुकाबले कम जलापूर्ति हुई, वहीं नेहरू नगर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। विभाग ने कई जगहों पर टैंकर पहुंचाकर लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की, जो नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन

कई दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति लड़खड़ाई हुई है। इससे निपटने के लिए विभाग पूरी क्षमता के साथ टंकियों को भरने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें नेहरू नगर के शुद्ध जलाशय का इस्तेमाल करने के लिए उसे पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। इसी कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति दगा दे गई तो लोअर जोन का साइफन फेल हो गया। इससे कसाई मंडी की टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पाई। इससे मोहल्ला चौबयाना, रावरपुरा, महावीरपुरा, सरदारपुरा, मऊठाना, खिरकापुरा, पुरानी बजरिया, रैदासपुरा, श्रद्घानंदपुरा, विष्णुपुरा सहित कई मोहल्लों में पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नाममात्र की आपूर्ति हो रही है। इसी तरह लेड़ियापुरा की टंकी भी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पाई। इससे गांधीनगर, नई बस्ती में पानी की आपूर्ति कम हुई। मोहल्ला नेहरू नगर की कई गलियों में नल नहीं आ रहे हैं। सुबह से ही पुरुष-महिलाएं व बच्चे पानी भरने के लिये बर्तन लेकर हैडपंपों पर दौड़ पड़ते हैं, जिससे पानी भरने के लिए हैडपंपों पर भारी भीड़ लग जाती है। मोहल्ला नेहरू नगर में सिंह वाहिनी माता मंदिर पतरूआ धाम के सामने वाली गली में कई दिनों से पाइप लाइन के नलों में पानी नहीं आ रहा है। झिब्बू की दुकान के पास भी यही हाल बना है। रेलवे अस्पताल के पीछे गली नंबर एक, मेन रोड ट्रांसफार्मर के सामने मनसुख जाटव वाली गली में एक माह से नल नहीं आ रहे हैं। जाहिद खान मिस्त्री वाली गली एवं देवेंद्र राय वाली गली में भी कई दिनों से नल नहीं आ रहे हैं। जिन जगहों पर पहले एक घंटा तक नल आते थे, वहां अब कभी 15 मिनट तो कभी आधा घंटा ही नल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों के पास हरदम रटा- रटाया जबाब रहता है कि पानी की टंकी नहीं भर पाई है, जिससे नल नहीं आये हैं। नलों के चक्कर में नेहरू नगर वासियों को रात्रि में तीन बजे से जागना पड़ता है। जब जलापूर्ति दगा दे जाती है तो फिर लोग टैंकर आने का इंतजार करने लगते हैं। देखते ही देखते टैंकर पांच मिनट में खाली हो जाता है। कंबलों को हाथों में खाली बर्तन लेकर मायूस होकर अपने घर पर लौटना पड़ता है। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से पानी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed