फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Poor family forced to shiver in the shivering cold

Lalitpur News: कंपकंपाती ठंड में ठिठुरने को मजबूर निर्धन परिवार

Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Poor family forced to shiver in the shivering cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। एक सप्ताह से भगवान भास्कर के दर्शन न होने से दिन में भी कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। इसके बाद भी नगर पालिका निर्धन व जरूरतमंदों को कंबल वितरण नहीं कर सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रकिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही कंबल वितरित किए जाएंगे।
नगरीय क्षेत्र में निर्धन परिवारों को सर्दी से बचाव की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की है। लेकिन, कड़ाके की ठंड के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में निर्धन लोग दिन में अलाव या यहां-वहां आग के सहारे सर्दी से बचाव कर लेते हैं, लेकिन रात काटना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

---
3,000 कंबल वितरण का प्रस्ताव स्वीकृत
बीते माह नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कंबल वितरण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया था। प्रत्येक वार्ड में 100-100 जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने की व्यवस्था की गई है। इस तरह से 26 वार्ड में 2600 कंबल वितरण होना है। इसके अलावा 400 कंबल नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वितरण किए जाने की व्यवस्था की गई है, जिसका अब तक टेंडर ही किया जा सका है। कंबल अभी तक नहीं खरीदे जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीते वर्षों में नहीं बांटे जा सके थे कंबल
नगर पालिका के तत्कालीन पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल नहीं बांटे गए। बीते वर्षों में कंबल वितरण की प्रक्रिया महज टेंडर प्रक्रिया तक ही सीमित रही, कंबल नहीं बांटे गए। ऐसे में निर्धन परिवारों का सर्दी से बचाव करना मुश्किल हो रहा है।
---
जरूरतमंदों को कंबल वितरण के लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो गई है। कंबल की खरीद होना शेष है। जल्द ही कंबल वितरण किए जाएंगे।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed