फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   polythiene ban

शासन की रोक का नहीं दिख रहा असर

Sat, 30 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
polythiene ban
ललितपुर। शासन की रोक के बाद भी नगर के दुकानदार पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। खास कर सब्जी, किराना और चाय की दुकानों पर पालीथिन के प्रयोग को आसानी से देखा जा सकता है। इसकी वजह अधिकतर दुकानदार रोक के प्रति अनभिज्ञ बने हुए हैं। न तो सामाजिक संस्थाएं और न ही जिला प्रशासन ने प्रसार- प्रचार शुरू किया है, जिससे पालीथिन पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए 21 जनवरी से पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। लेकिन, अभी तक इसका असर बाजार में दिखाई नहीं दिया है। बाजारों में खुलकर पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है। विशेषकर सब्जी की दुकान, किराने की दुकान व चाय की दुकानों पर पॉलिथीन देखी जा सकती है। सुबह से ही बाजारों में पॉलिथीन में सामान लेकर ग्राहक दुकान से निकलते नजर आते हैं। जिला प्रशासन ने न तो छापामार कार्रवाई और न ही पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से लोगों को अवगत कराया है। सामाजिक संस्थाएं भी अपने दायित्वों से पीछे हटते दिख रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पतली पॉलिथीन सबसे ज्यादा पर्यावरण के लिए नुकसानदेह साबित हुई है। इसके नष्ट नहीं होने  से उपजाऊ भूमि बंजर होने लगी है तो मवेशियों के लिए जान पर बन आई है। पॉलिथीन में खाद्य सामग्री फेंक देने से जानवर इसे निगल जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। कुछेक व्यक्तियों को छोड़कर अधिकांश महिला व पुरुष पॉलिथीन में सामान घर ले जाने में हिचक नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए जल्द छापामार कार्रवाई शुरू की जाएगी।
- रमेश चंद्र तिवारी उप जिलाधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed