{"_id":"dbebfd1c0e34d6014b6129856ffcb84c","slug":"poll-after-breaking-insensible-officers-and-company-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल टूटने के बाद भी अफसर व कंपनी कर्मचारी बेसुध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल टूटने के बाद भी अफसर व कंपनी कर्मचारी बेसुध
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सावरकर चौक से गणेश मूर्ति रखे जाने वाले स्थान तक लगाई गई बिजली
विज्ञापन
की बंच केबल के बीच का विद्युत पोल टूटने के कारण टिनशेड पर 11 केवीए की
बंच रख दी गई है। केबल में यदि छोटा सा कट हो गया तो बाजार के लोगों को
लेने के देने पड़ सकते हैं, लेकिन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है।
विद्युत विभाग नगर में प्राइवेट कंपनी के माध्यम से एलटी लाइन पर बंच केबल डलवाने का काम कर रहा है। वर्तमान में कंपनी ने 130 किमी के सापेक्ष अब तक 105 किमी बंच केबल बिछाने का काम पूर्ण कर लिया है। कंपनी कुछ ही समय में काम पूर्ण कर लेगी, लेकिन नगर में बंच केबल के हाल बेहाल हैं। तीनों फेस पर बराबर लोड नहीं होने के कारण आए दिन केबल खराब होने की खबरें मिल रही हैं। अब तक मुहल्ला तालाबपुरा, चौबयाना, सदनशाह, सीतापाठ रोड पर बंच टूटकर गिर चुकी है।
कटरा बाजार में सावरकर चौक से लेकर गणेश मूर्ति रखे जाने वाले स्थान तक बंच केबल व्यापारियों की दुकानों के ऊपर टिनशेड पर रखी हुई है। इसकी जानकारी कंपनी के साथ विद्युत विभाग के अफसरों को भी है, लेकिन बंच को हटाने का काम नहीं किया गया है। जबकि यह बंच इतनी खतरनाक है कि यदि केबल में थोड़ा सा कट होता है तो करंट दौड़ना शुरू हो जाएगा, जिससे हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता है। व्यापारियों के साथ राहगीरों ने भी बंच केबल को टिनशेड के ऊपर से हटाकर बिजली क ा खंभा लगाकर उस पर बांधने की मांग की है।