फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   political election

Lalitpur News: ललितपुर, महरौनी पर महिलाएं ठोकेंगी ताल

Fri, 31 Mar 2023 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
political election
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। इसके अनुसार नगर पालिका परिषद ललितपुर और नगर पंचायत महरौनी महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि पाली और तालबेहट नगर पंचायत सीट अनारक्षित की गई। सूची पर छह अप्रैल तक आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। इसके बाद अंतिम सूची जारी होगी। वहीं, सूची जारी होते ही पिछड़ा व अनुसूचित जाति और जनजाति के दावेदार मायूस हो गए।
विज्ञापन

नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए जारी अनंतिम आरक्षण सूची में जिले की चारों सीटों पर फेरबदल हो गया। इसके साथ ही लंबे समय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की मंशा पर पानी फिर गया। ललितपुर नगर पालिका की सीट पिछड़ा वर्ग होने के कयास लगाए जा रहे थे जिसके चलते कई दावेदारों ने मुख्य मार्गों पर होर्डिंग लगवाकर और अन्य सामाजिक कार्यों के जरिये जनता के बीच पैठ बनाना शुरू कर दिया था। जैसे ही दोबारा अनंतिम आरक्षण सूची जारी हुई तो दावेदार निराश हो गए। भाजपा में सर्वाधिक पिछड़ावर्ग के दावेदारों की कतार थी जबकि अन्य दलों में असमंजस की स्थित होने से प्रत्याशी तय नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

2017 में यह थी स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र 2017
नगर पालिका परिषद, ललितपुर पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत तालबेहट अनारक्षित
नगर पंचायत महरौनी अनारक्षित
नगर पंचायत पाली अनारक्षित

छह अप्रैल तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
नगर निकाय की अनंतिम सूची में यदि किसी को कोई आपत्ति दाखिल करनी है तो वह छह अप्रैल 2023 की शाम छह बजे तक लिखित अथवा डाक के माध्यम से भेज सकता है।

तीन नाम जाएंगे मुख्यालय

नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के आवेदन पहले ही आ गए थे पार्टी इस चुनाव में कार्यकर्ता को ही तवज्जो दे रही है। आवेदन की सूची तैयार होने पर कोर कमेटी तीन नाम का पैनल तैयार कर पार्टी मुख्यालय को भेजेगी। पार्टी मुख्यालय से ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम घोषित होंगे।
-राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा

चारों सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे अध्यक्ष पद के लिए चारों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को लड़ाया जाएगा। आरक्षण सूची जारी हुई है। पार्टी हाईकमान का निर्देश मिलते ही आवेदकों का पैनल तैयार कर पार्टी मुख्यालय भेज दिया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व व चुनाव प्रभारी की अंतिम मुहर लगने के बाद ही मुख्यालय से नाम घोषित किए जाएंगे। - बलवंत सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

जल्द मांगे जाएंगे आवेदन
नगर निकाय चुनाव के लिए आवेदकों के आवेदन मांग जाएगे। पार्टी गाइड लाइन के अनुसार दावेदारों का पैनल बनाकर पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा। पार्टी कार्यालय से ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।-नेपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा

0000
हम तैयार हैं
पार्टी निकाय चुनाव के लिए तैयार है। नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए नए आवेदनों को मांगा जा रहा है। आवेदन आने पर पार्टी की कोर कमेटी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नाम चयनित कर घोषित करेगी।- दयाराम अहिरवार, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed