फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Political croud in city hospital

जिला अस्पताल में लगा रहा राजनीतिक दलों का जमावड़ा

Wed, 19 Feb 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Political croud in city hospital
जिला अस्पताल में मौजूद जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, एसपी कैप्टन एमएम बेग व पूर्व केंद्रीय मंत्? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति की मारपीट से मौत होने के मामले की खबर मिलने मिलने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्राम नाराहट निवासी देवेंद्र की मौत की खबर मिलने पर जिला अस्पताल में राजनीतिक दलों के लोग पहुंचना शुरू हो गए। पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह लोग मेरे पास आए थे, जिस पर मैंने चौकी इंचार्ज के पास जाकर इलाज कराने के लिए छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा नहीं छोड़ा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व पूर्व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, बसपा जिलाध्यक्ष बाबूराम, बसपा नेता संतोष कुशवाहा, कपिल अहिरवार, अमर विश्वकर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत व अन्य नेता भी पहुंच गए।
पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता की। उन्होंने 25 लाख रुपये मदद देने, आवास देने अंत्येष्टि के लिए मदद देने और थाना कर्मचारियों का स्थानांतरण करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खेती करके परिवार का करता था पालन पोषण
मृतक देवेंद्र खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी भी करता था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, उसके दो बच्चे हैं।
मामले की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिली है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोषी के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिक से अधिक मदद दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा। आऊटसोर्स का पद रिक्त होने पर किसी आश्रित को नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। - योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed