फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Policemen on duty should remain alert and monitor

Lalitpur News: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्क रहकर करें निगरानी

Mon, 06 May 2024 03:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Policemen on duty should remain alert and monitor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पिकेट प्वाइंटों पर ड्यूटी करने वाले पुलिस सतर्क रहकर निगरानी करें। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कोतवाली सदर व सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद दिए। एसपी ने अन्य बिंदुओं को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रविवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कोतवाली सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना का निरीक्षण किया और साफ-साफ व्यवस्था का जायजा लिया। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से महिला संबंधी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने अपराध रजिस्टरों का अवलोकन किया। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, क्रियाशील अपराधी, गुंडा, अभ्यस्थ अपराधी, अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई कर पाबंद करने को कहा।
विज्ञापन

चुनाव के दृष्टिगत सेक्टर पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित करें। एफएसटी के साथ लगे पुलिस फोर्स को संदिग्ध लोगों, वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश से बॉर्डर मीटिंग कर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए तथा नाका चेकिंग करने को कहा। कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, लाइसेंसी शस्त्र धारकों का सत्यापन कर शत-प्रतिशत शस्त्रों को जमा कराने, फरियादियों की शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने को कहा। कोतवाली सदर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। एसपी ने यहां कुछ देर बैठकर एलईडी पर दिखाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे की लाइव गतिविधि को देखा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed