{"_id":"690cf0a7ebccd7e44902c128","slug":"police-trying-to-find-the-reason-behind-the-suicide-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145619-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आत्महत्या करने की वजह तलाशने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आत्महत्या करने की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
4 नवंबर की रात घर से लापता बीफार्मा के छात्र का शव दूसरे दिन गोविंद सागर बांध से हुआ था बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीफार्मा के छात्र अविनाश का शव बुधवार को गोविंद सागर बांध में मिला था। आत्महत्या की आशंका जताई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस अब उसकी आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुट गई है। पुलिस छात्र के मोबाइल फोन की जांच करने की तैयारी में है।
शहर के इलाज चौराहा निवासी अविनाश शांडिल्य (22) पुत्र अनुराग शांडिल्य मंगलवार की देर रात घर से लापता हो गया था और उसकी स्कूटी गोविंद सागर बांध के गेट के पास खड़ी मिली थी। चप्पल पानी में उतराती मिली और चश्मा बाउंड्रीवाल पर रखा था। पानी में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों ने बांध में उसकी खोजबीन की थी। करीब 10 घंटे तक चलाए गए खोजबीन अभियान के बाद गोताखोरों ने पानी के अंदर से अविनाश का शव बरामद किया था।
अविनाश के बांध में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के मुताबिक, अविनाश ने घर से लापता होने से पूर्व अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इसमें वह हताशा से भरा हुआ था और असमंजस में दिखाई दे रहा था। घटना के हालात को देखकर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ लेकिन कारण अज्ञात बताया गया। आत्महत्या का कारण जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल फोन का अवलोकन कर आत्महत्या के कारणों को खोजा जाएगा।