{"_id":"662847e5471bfbcb800d4ba7","slug":"police-tightened-their-belts-those-who-would-disrupt-elections-are-being-identified-lalitpur-news-c-131-ltp1001-113695-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस ने कसी कमर, चुनाव में खलल डालने वाले हो रहे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस ने कसी कमर, चुनाव में खलल डालने वाले हो रहे चिह्नित
विज्ञापन
ललितपुर। चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सक्रिय अपराधियों व चुनाव में खलल उत्पन्न करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, पुलिस प्रशासन और अधिक सक्रिय होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मोहम्म्द मुश्ताक ने सुरक्षा का प्लान तैयार किया है। सभी थाना प्रभारियों को बीट की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने एवं बीट सिपाही को अपने क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने चुनाव में खलल डालने वालों व संज्ञेय अपराध करने वालों के खिलाफ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं पर दबाव बनाने या धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इनके कंधों पर जिम्मेदारी : हल्का इंचार्ज, बीट सिपाही, हल्का में तैनात सिपाही ऐसे लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित करने में जुट गए हैं, जो चुनाव के दौरान खलल उत्पन्न कर सकते हैं। सिपाही अपनी बीट के बारे में हर जानकारी रखता है। लिहाजा बूथ की जानकारी जुटाने व उपद्रव करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची ऐसे सिपाही बेहतर तरीके से बना सकते हैं।
विज्ञापन
चुनाव में व्यवधान डालने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करवाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी