फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police seaching missed more two people other

शहर से दो और युवक लापता, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 04 Jul 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police seaching missed more two people other
गायब युवक - फोटो : ???? ????
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के तालाबपुरा से गायब हुए हाईस्कूल के छात्र एवं धनिया खरीदने घर से निकले युवक का अभी पता भी नहीं चल सका और बृहस्पतिवार को गांधीनगर नईबस्ती से दो और युवक गायब हो गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा भारत पबिल्क स्कूल के पास निवासी रानू विश्वकर्मा (16) पुत्र रमेश विश्वकर्मा श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है, जो 27 जून को हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद गायब हो गया था। उसका सात दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। परिजन व रिश्तेेदार एवं कोतवाली तलाश में तलाश में जुटे हुए हैं। शुरुआत में छात्र सीसीटीवी कैमरा में तीन स्थानों पर तुवन मंदिर की ओर साइकिल से जाता हुआ दिख रहा है, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला सका है। इसके बाद मोहल्ला तालाबपुरा डोंड़ाघाट निवासी शीला साहू पत्नी विनोद साहू का पुत्र आकाश साहू (23) चार दिन पहले 28 जून की सुबह सात बजे धनिया खरीदने की बात कहकर घर से 7500 रुपये लेकर मोटरसाइकिल से निकला था। लेकिन, वह उसी दिन से अभी तक घर वापस नहीं लौटा। इन दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद हर स्तर पर टीमें गठित कर खोजबीन की जा रही है। अभी यह दोनों लापता छात्र व युवक का पता भी नहीं चल सका और शहर के मोहल्ला गांधीनगर में रहने वाले दो अन्य युवक भी रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। गांधीनगर चंडी माता मंदिर के पास निवासी सतेंद्र कुमार जैन पुत्र स्व.सुभाष चंद्र जैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई नितिन जैन (35वर्ष) पुत्र स्व.सुभाष चंद्र जैन बीते दो जुलाई को सुबह दस बजे से घर से गायब हो गया है। उन्होंने लापता भाई नितिन जैन की सभी जगह एवं रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। वहीं थाना बानपुर के ग्राम अनौरा, हाल शहर के आजादपुरा द्वितीय सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे निवासी रविंद्र सिंह परमार पुत्र छोटेराजा परमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गुगरवारा प्राथमिक विद्यालय में तैनात है और जब वह बीते दो जुलाई स्कूल से घर लौटा तो उसका छोटा भाई बंटी राजा परमार (24 वर्ष) घर पर नहीं था। उसकी गाड़ी की चाबी घर में ही रखी हुई थी। उसने उसे आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। कोतवाली पुलिस ने नितिन जैन व बंटी राजा परमार की गुमशुदगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले लापता हुआ राज का आज भी पता नहीं
दो वर्ष पूर्व शहर के मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय बांध रोड निवासी राज कुशवाहा (05 वर्ष) पुत्र हरगोविंद कुशवाहा घर के बाहर खेलने के दौरान अचानक से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन मासूम राज का दो वर्ष बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। अब शहर में बीते एक सप्ताह में हाईस्कूल के एक छात्र समेत चार युवकों का लापता होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र व युवकों के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन की जा रही है। छात्र व युवकों के लापता होने के हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।
संजय कुमार शुक्ला, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed