{"_id":"65a032e55b904d25d50cf2ca","slug":"police-saved-the-life-of-a-young-man-who-locked-his-room-and-hanged-himself-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8809-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कमरा बंद कर फांसी लगाने वाले युवक की पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कमरा बंद कर फांसी लगाने वाले युवक की पुलिस ने बचाई जान
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में शराब के नशे में युवक फांसी लगाकर कर रहा था जान देने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शराब के नशे में कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दे रहे युवक को नेहरू नगर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारकर जान बचाई। फंदे पर लटकने से युवक की हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सोना देवी ने बुधवार की रात को डायल-112 पुलिस और नेहरू नगर चौकी प्रभारी अतुल तिवारी को सूचना दी कि उसका पति राजेश अहिरवार (38) शराब के नशे में कमरे के अंदर है और दरवाजा अंदर से बंद किए हुए है। सूचना पर डायल-112 और नेहरू नगर चौकी प्रभारी अतुल तिवारी मौके पर पहुंचे। यहां देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर अतुल तिवारी ने लात मारकर दरवाजे को खोला। अंदर पहुंचे तो मफलर के फंदे पर राजेश फांसी पर लटक रहा था। इस पर चौकी प्रभारी ने तत्काल राजेश को फंदे से नीचे उतारा। फंदे पर लटकने के चलते राजेश की हालत बिगड़ गई थी। आनन फानन राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बुधवार की रात काे एक महिला ने सूचना दी थी कि उसका पति
सूचना पर नेहरू नगर चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे थे और दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटक रहे युवक को फंदे से नीचे उतारा। चौकी प्रभारी की तत्परता से युवक की जान जाने से बच गई। चौकी प्रभारी व मौके पर पहुंची पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक