फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police raided to nab the attackers of forest workers

Lalitpur News: वनकर्मियों के हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी दबिश

Wed, 10 Dec 2025 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police raided to nab the attackers of forest workers
11 आरोपियों के खिलाफ तालबेहट कोतवाली में दर्ज है रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। वन विभाग तालबेहट अंतर्गत सुनौरी बीट में रविवार को वनकर्मियों पर हुए हमले के 11 आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। वहीं, इस मामले को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा जोरों पर है।

गौरतलब है कि सात दिसंबर रविवार की शाम करीब पांच बजे अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर को पकड़ कर वन विभाग के अधिकारी ला रहे थे। तभी आरोपियों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें वनकर्मी करतार सिंह के सिर में गंभीर चोट आई थी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कई जगह दबिश दी लेकिन अभी आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों के कहने पर उन लोगों के नाम आरोपियों के रूप में दर्ज कर दिए गए हैं। वे घटना के समय मौजूद ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी। - मनोज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed