फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police personnel paid tribute to the martyrs

Lalitpur News: पुलिस के जवानों ने शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Apr 2024 03:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Police personnel paid tribute to the martyrs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फायर स्टेशन में रविवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी ने अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों को फ्लैग पिन लगाया।
पुलिस अधीक्षक मोहम्म्द मुश्ताक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. मतलूब हुसैन, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने सेवा के दौरान शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसपी ने बताया कि मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल 1944 को एसएस फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के प्रयास में 66 फायरमैन शहीद हो गए थे, तभी से शहीदों की याद में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई। दमकल वाहन को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त वाहन आम लोगों को आग व उससे होने वाले नुकसान से बचाव के बारे में जागरूक करेगा।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डाॅ. मतलूब हुसैन ने बताया कि खेत-खलिहान से करीब सौ फीट की दूरी पर खाना पकाएं। पुआल व गोबर के उपलों के ढेर को सूख जाने के बाद निवास स्थान से कम से कम सौ फीट की दूरी पर रखें। चूल्हे और ईंधन की चिंगारियों व गरम राख को पूरी तरह ठंडा करके ही बाहर फेंकें।

कलान के ब्लॉक संस्थान केंद्र पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष मौजूद लोग। संस्था

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed