{"_id":"5eff830b8ebc3e432b5ac32d","slug":"police-missed-on-duty-mobile-barrier-lalitpur-news-jhs170630944","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल बैरियर से पुलिस मिली नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल बैरियर से पुलिस मिली नदारद
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिम्मेदार अफसर भी उदासीन बने हुए हैं। शहर के मोहल्ला सरदारपुरा में सील किए गए इलाके के मोबाइल बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी नदारद रहे। इसका खुलासा तब हुआ जब उपजिलाधिकारी सदर मौके पर निरीक्षण को पहुंची।
बीते दो दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरदारपुरा में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिस पर सरदारपुरा व महावीरपुरा के ढाई सौ मीटर क्षेत्र को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। यहां पर प्रवेश के लिए व आवश्यक वस्तुुओं के आपूर्ति के लिए मोबाइल बैरियर बनाया गय है। आवागन न हो, इसके लिए पुलिस को तैनात किया गया है।
लेकिन पुलिस जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। जिसका खुलासा शुक्रवार को तब हुआ, जब उपजिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज सरदारपुरा में मोबाइल बैरियर का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने मोबाइल बैरियर खुला पाया। इतना ही नहीं बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी भी नदारद रहे। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जहां कोरोना संक्रमण को लेकर पूरा देश बैचेन बना हुआ है। वर्तमान में यह देेश का सबसे गंभीर मामला चल रहा है। लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं। उन्होंने तत्काल बैरियर पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैरियर को बंद करने व कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराए जाने के निर्देश दिए।