{"_id":"606a223f8ebc3e8ccb01ff96","slug":"police-misbehave-blame-in-rampura-kathvar-lalitpur-news-jhs192430891","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रमपुरा कठवर में पुलिस पर मारपीट व अभद्रता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रमपुरा कठवर में पुलिस पर मारपीट व अभद्रता के आरोप
विज्ञापन
एसपी को पत्रक देने जाते ग्रामीण।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बार के रमपुरा कठवर के ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पुलिस पर चुनावी बैनर पोस्टर फाड़ने, घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने व मंदिर में पुजारी से अभद्रता के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि पुलिस एक उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बना रही थी
ज्ञापन देकर बताया कि तीन अप्रैल की रात 8.05 बजे करीब 15 से 20 पुलिसकर्मी गाड़ियों से आए और चुनाव प्रचार के बैनरों को फाड़ दिया। ग्रामीणों के घरों में घुसकर गाली- गलौज की एवं सामान की तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार किया। आरोप लगाया कि पुलिस एक उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बना रही थी और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रही थी। यह भी आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंदिर में पुलिस जूता पहनकर घुस गई और पुजारी के साथ अभद्रता की। जब लोगों ने विरोध किया तो लाठियां भांजीं। ज्ञापन पर मनमोहन कुमार, राघवेंद्र कुमार, मूलचंद, सज्जन, गुलाब, मुकेश कुमार, नीरज, सूरज, बलराम, प्रीतम, हरदास, रमेश आदि के हस्ताक्षर हैं।
-----
ग्रामीण शिकायत लेकर आए थे। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।