फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police investigating allegations made by Zila Panchayat member; CCTV footage to be examined.

Lalitpur News: जिपं सदस्य के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जाएंगे सीसीटीवी फुटेज

Fri, 26 Jun 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police investigating allegations made by Zila Panchayat member; CCTV footage to be examined.
फॉलोअप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन और उनके पुत्र पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मामले की सत्यता जानने के लिए जिला पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है। इस प्रकरण को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर जारी है।
जाखलौन क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 20 जून को उन्हें जमीन संबंधी बातचीत के लिए जिला पंचायत कार्यालय बुलाया गया। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पुत्र ने उनके साथ अभद्रता की तथा तौलिया से गला कसने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को अमर विश्वकर्मा ने एक होटल में पत्रकार वार्ता कर जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पुत्र पर मारपीट तथा गला कसने के आरोप दोहराए थे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि चार वर्ष पहले उन्होंने अमर विश्वकर्मा को जमीन खरीद के एवज में 35 लाख रुपये दिए थे। रुपये वापस मांगने पर उन पर और उनके पुत्र पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी।


वर्जन
शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
— सुनील भारद्वाज, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed