फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police have identified the criminals who tried to kidnap the businessman, they will be arrested soon

Lalitpur News: व्यापारी अपहरण के प्रयास के बदमाशों को पुलिस ने किया चिह्नित, जल्द होंगे गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police have identified the criminals who tried to kidnap the businessman, they will be arrested soon
- आठ सितंबर को घर से पैदल दुकान जाते समय बहाने से व्यापारी को बैठाकर ले जा रहे थे बदमाश, व्यापारी ने बाइक से कूदकर बचाई थी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दुकान तक छोड़ देने के बहाने से बाइक पर बैठाकर कस्बा नाराहट के व्यापारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता के अपहरण का प्रयास करने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। दोनों ही बदमाश घुमंतू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई हैं। बदमाशों के जल्द पकड़े जाने का अनुमान है।

कस्बा नाराहट निवासी व्यापारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता 8 सितंबर को घर से अपनी दुकान पर पैदल जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें दुकान तक छोड़ देेने के बहाने से बाइक पर बैठा लिया था। बाइक को दुकान पर न रोककर तेजी से आगे ले जाने पर लक्ष्मीनारायण घबरा गए थे और वह चलती बाइक से नीचे कूद गए थे। जिससे वह घायल हो गए थे। व्यापारी के अपहरण का प्रयास होने की खबर से कस्बा में हड़कंप मच गया था। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने एसओजी-सर्विलांस सहित थाना नाराहट पुलिस की टीमें बनाई थी और आवश्यक निर्देश दिए थे। एसपी स्वयं इस मामले की मॉनीटरिंग करते हुए पुलिस टीमों को निर्देश कर रहे हैं। पुलिस टीमों ने नेशनल हाईवे-44 पर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे और यह भी पता चला कि घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक सहित समीपवर्ती मध्य प्रदेश की ओर भागे हैं। जिसके बाद पुलिस टीमें लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए उनका सुराग और चिह्नित करने में जुट गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीमों ने दोनों बदमाशों को चिह्नित कर लिया है। वह घुमंतू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और गैर जनपद के हैं। यह बदमाश किसी व्यक्ति को बाइक लिफ्ट देकर बैठाते हैं और फिर बाइक को तेजी से चलाकर डरवाते हैं और उसकी जेब में जो कुछ रुपये रहते थे वह लेकर भाग जाते हैं। पुलिस की टीमें बदमाशों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हैं। जल्द ही उनके गिरफ्तार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed