{"_id":"6322257baba60160aa3b70d6","slug":"police-got-sixty-hours-remand-of-three-gangster-accused-lalitpur-news-jhs228783142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पुलिस को मिली साठ घंटे की रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पुलिस को मिली साठ घंटे की रिमांड
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजादपुरा निवासी गैंगस्टर के तीन आरोपियों के न्यायालय में सरेंडर करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में जखौरा पुलिस को तीनों आरोपियों से आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए न्यायालय से उन्हें साठ घंटे की रिमांड मिल गई है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी सभासद जगभान कुशवाहा एवं उसके साथियों तुप्सन कुशवाहा, अरविंद सिंह, कल्याण कुशवाहा, गोली उर्फ गोलू उर्फ राजा भैया कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, करन विश्वकर्मा, आर्यन रैकवार के खिलाफ उनकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर जिलाधिकारी के अनुमोदन पर गैंगचार्ट तैयार किया गया। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।
बताया गया कि इनका गैंगलीडर जगभान कुशवाहा है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर आम जनता के साथ एक राय होकर लाठी, डंडों, फरसा व तलवार लेकर गाली गलौज कर घर के अंदर घुसकर मारपीट कर चोटें पहुंचाने व कीमती सामान की तोड़फोड़ करने, मूल्यवान संपत्ति लेने के लिए दबाव बनाने एवं दस हजार रुपये ले लेने जैसे जघन्य अपराध कारित करने का अभ्यस्त अपराधी है। इनके भय व अपराध की वजह से कोई इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें सभासद जगभान कुशवाहा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजी चुकी थी और इसमें सभासद की संपत्ति की कुर्की भी की जा चुकी है। वहीं अब इसी मामले में तीन आरोपियों तुप्सन कुशवाहा, अरविंद सिंह व गोली उर्फ गोलू उर्फ राजा भैया कुशवाहा ने तीन दिन पहले न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद जखौरा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों से उनकी संपत्ति एवं अन्य आवश्यक जानकारियां जुटाने के लिए न्यायालय से रिमांड मांगी, जिस पर न्यायालय ने स्वीकार करते हुए तीनों आरोपियों की साठ घंटे की रिमांड दे दी है।