{"_id":"6712c64de5e3139b0e08d294","slug":"police-got-a-reward-of-twenty-five-thousand-rupees-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-122702-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का इनामी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बंदूक से फायर कर तीन लोगों को घायल करने के मामले में दो माह से वांछित पच्चीस हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस मिले।
थाना जखौरा के ग्राम लालौन में सात अगस्त को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से फायरिंग में तीन लोगों को घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन विश्वनाथ सिंह निवासी ग्राम लालौन पकड़ से दूर चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
शुक्रवार को जखौरा पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ सिंह को ग्राम लालौन के पास बनी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।