{"_id":"64e3c225feb4305c38000ed5","slug":"police-engaged-in-identifying-rioters-by-scanning-cctv-cameras-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-2590-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बवालियों की पहचान करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बवालियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
Tue, 22 Aug 2023 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
नेहरू नगर बवाल : 19 अगस्त को नेहरू नगर में दो समुदायों के बीच हुआ था बवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेहरू नगर में दो समुदाय के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर बवाल करने वालों की पहचान कर रही है। वहीं एहतियात के तौर पर सोमवार को भी वहां पर पुलिस मौजूद रही और पुलिस के आलाधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे। वहीं बवाल के दर्ज मुकदमे के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में 19 अगस्त को दो समुदाय के बीच बवाल हो गया था और मारपीट के साथ पत्थरबाजी सहित बाइक में तोड़फोड़ की घटना हो गई थी। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाई थी और दोनों समुदाय के एक दर्जन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।
पुलिस ने रविवार को एक महिला सहित सात उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है। एहतियात के तौर पर मोहल्ले मेें सोमवार को भी पुलिस मौजूद रही और पुलिस के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
अब पुलिस शहर का माहौल बिगाड़ने वाले बवालियों को ढूंढने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के मकानों, दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और बवाल करने वालों की पहचान की। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस इस बवाल में शामिल अभी और लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।