फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police caught three sitting in the house trying to steal

चोरी की योजना बनाते तीन आरोपी पकड़े

Mon, 14 Feb 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police caught three sitting in the house trying to steal
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बम्हौरी सिंदवाहा तिराहा स्थित प्रतीक्षालय के पीछे से पुलिस ने दबिश देकर तीन को पकड़ लिया। वह एक मकान में चोरी की फिराक में थे। उनके पास से लोहे का रॉड, चाबी का गुच्छा, लोहे की रेती एवं एक तमंचा और दो चाकू भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी पाली कमलेश नारायण पांडेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को थाना नाराहट में तैनात उपनिरीक्षक सियाराम वर्मा एवं कमलेश कुमार को सूचना मिली कि ग्राम बम्हौरी सिंदवाहा तिराहा पर बने प्रतीक्षालय के पीछे खेतों में बैठे कुछ लोग चोरी की फिराक में हैं। उपनिरीक्षक सियाराम वर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर रात्रि करीब पौने बारह बजे दबिश दी, लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगे, जिस पर पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से एक लोहे का रॉड, चाबी का गुच्छा, लोहे की रेती, दूसरे के पास से एक तमंचा और दो कारतूस और तीसरे आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराकलां निवासी आबिद खान एवं दूसरे ने अपना नाम साजिद खान एवं तीसरे ने अपना नाम नाराहट क्षेत्र के ग्राम बछरई निवासी अरबाज खान बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed