{"_id":"690e60b0b3fe7b64030882cb","slug":"police-are-searching-for-those-who-deliver-contraband-to-prisoners-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145686-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बंदियों को प्रतिबंधित वस्तुएं पहुंचाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बंदियों को प्रतिबंधित वस्तुएं पहुंचाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
बंदियों को प्रतिबंधित वस्तुएं पहुंचाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कारागार ललितपुर में बंद बंदी ज्ञानेंद्र ढाका के पास मोबाइल फोन, सिम और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। जांच टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर प्रतिबंधित वस्तुएं जेल के अंदर तक कैसे पहुंचीं और इसमें किन लोगों की भूमिका रही। पुलिस को इस संबंध में कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
प्रशासनिक आधार पर बागपत से चार माह पूर्व ललितपुर जेल में स्थानांतरित किए गए ज्ञानेंद्र ढाका के पास डीएम और एसपी के संयुक्त छापे के दौरान मोबाइल, सिम, चम्मच समेत कई प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद हुई थीं। इसके बाद से ही पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जेल के भीतर बंदियों तक प्रतिबंधित सामान पहुंचाने वाले व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमें संदिग्ध की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा, जिसके बाद इस प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका का भी खुलासा हो सकता है। हालांकि, पुलिस अधिकारी फिलहाल जांच पूरी होने तक इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।