{"_id":"63af334c74caad37da679483","slug":"police-ambulance-fire-fighting-facilities-in-women-s-affairs-will-be-available-only-on-dial-112-lalitpur-news-jhs235983950","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डायल 112 पर ही मिलेगी पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन, महिला मामलों में सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डायल 112 पर ही मिलेगी पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन, महिला मामलों में सुविधा
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस से मदद के लिए डायल 112 की सुविधा सिर्फ पुलिस तक ही सीमित नहीं रह गई है। एंबुलेंस, अग्निशमन, आपातकाल, सवेरा योजना में बुजुर्गों की मदद, ट्रेनों में होने वाले अपराध के तहत जीआरपी की मदद, महिला अपराध में भी महिला पीआरवी की मदद के लिए भी डायल 112 की ही एकीकृत सुविधा मिल सकेगी। डायल 112 नंबर की जानकारी एवं जागरूकता के लिए तीन दिन के लिए रेलवे स्टेशन एवं इलाईट चौराहा पर डायल 112 बूथ का शुभारंभ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इन बूथों का शुभारंभ किया।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर जागरुकता के लिए लगाए गए डायल 112 बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसमें यहां बच्चों के लिए सेल्फी प्वाइंट, लूडो गेम आदि प्वाइंट बनाए गए हैं। आमजन को कम्यूनिटी पुलिसिंग के लिए जागरुक किया गया। इसके साथ ही आम नागरिकों को डायल 112 के महत्व एवं उपयोग की जानकारी के लिए डायल 112 की जानकारी लिखे एटीएम रखने के लिए वॉलेट, पंपलेट का वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों को टॉफी, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने यहां आम नागरिकों को बताया कि वह पुलिस सहायता, आग लगने, मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों, बुजुर्गों की सहायता, प्राकृृतिक आपदा, घरेलू हिंसा, महिलाओं की सहायता, प्लेटफार्म/ट्रेन में सहायता एवं एक्सप्रेस-वे/हाईवे सुरक्षा में मदद के लिए अब सिर्फ डायल 112 पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सिटी अभय नारायण राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, डायल 112 प्रभारी रवींद्र कुमार त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर सीपी सचान, प्रशिक्षक प्रकाश नारायण राजपूत, महिला कांस्टेबल रविता, दिव्या, विनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने इलाइट चौराहा स्थित तीन दिवसीय डायल 112 स्टॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने यहां आमजन को डायल 112 के महत्व व प्रयोग के बारे में जागरुक किया और नियमों की जानकारी भी दी। इस मौके पर यहां भी बच्चों को सेल्फी प्वाइंट व लूडो गेम प्वाइंट बनाए गए हैं। उन्होंने बच्चों के लिए यहां टॉफी व बिस्किट का वितरण के साथ ही डायल 112 के संबंध में जानकारी लिखे पंपलेट का वितरण किया।