फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   poison intantion

युवक को रंजिशन जहर खिलाने का आरोप

Wed, 01 Jul 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
poison intantion
hospital - फोटो : hospital
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा डोंड़ाघाट निवासी एक युवक की विषाक्त खाने के चलते हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया। युवक के भाई ने उसे रंजिशन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। मोहल्ला तालाबपुरा डोंड़ाघाट निवासी विनोद कुमार साहू पुत्र स्व. दुलीचंद साहू ने थाना प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके भाई संजय साहू ने 11 दिसंबर 2019 को कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दोनों पक्षों ने मिलकर 18 जनवरी 2020 को रीति-रिवाज से शादी कर दी थी। इसको लेकर कुछ लोग रंजिश मानते हैं। आरोप है कि मंगलवार की सुबह जब उसका भाई घर से बाजार की ओर जा रहा था तो चार लोगों ने सुधासागर स्कूल के पास रोक लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जब वह चिल्लाया तो पकड़कर उसे जहरीला पदार्थ जबरन खिलाकर भाग गए। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके भाई ने उसे फोन कर घटना बताई और फिर उसने वहां पहुंचकर भाई को जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। विनोद कुमार ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed