फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pockets of parents having confidence Inter College

अभिभावकों की जेब के भरोसे चल रहा इंटर कालेज

Thu, 23 Jul 2015 12:38 AM IST
ललितपुर / ब्यूरो
ललितपुर / ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत पाली का जिला परिषद इंटर कालेज अभिभावकों की जेब के भरोसे चल रहा है। लेकिन, शासन अथवा प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन

नगर पंचायत पाली क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए कला संकाय का एक मात्र जिला परिषद इंटर कालेज है। इसमें लगभग 1500 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। विद्यालय में पीटी अध्यापक समेत सात अध्यापक हैं। विद्यालय में छात्रों की संख्या के हिसाब से अध्यापकों की कमी है। इसलिए अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन की ओर से छह अध्यापक और दो परिचारकों को तैनात किया गया है। इन शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन का इंतजाम अभिभावकों को अपनी जेब से करना पड़ता है। विद्यालय सत्र शुरू होते ही छात्रों से दो बार फीस ली जाती है। इसमें बच्चों को चार-चार सौ रुपये देने पड़ते हैं। ऐसे में बच्चों के अभिभावकों को वर्ष में आठ सौ रुपये चुकाने पड़ते हैं। लेकिन, इतना पैसा खर्च करने के बाद भी बच्चों को बेहतर बैठने की सुविधा मिल जाए तो बड़ी बात है, क्योंकि छात्रांकन विद्यालय की क्षमता से कहीं अधिक होने के कारण बच्चे कक्षाओं में बैठने के लिए काफी नूराकुश्ती करते हैं।

दूसरी ओर, इस व्यवस्था से अभिभावक नाखुश हैं। उनका कहना है कि विद्यालय प्रशासन लाखों रुपये जमा कर लेता है, लेकिन विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारु नहीं हैं। उनका कहना है कि बिना जरूरत के बनाई गई पानी की टंकी पर काफी पैसा खर्च किया गया। दूसरी ओर, विद्यालय का शौचालय काफी खराब स्थिति में पहुंच गया है, फिर भी उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसोसिएशन का मानना है कि जिस मद में पैसा लिया जा रहा है, उस मद का हिसाब-किताब शिक्षा विभाग के जिम्मे होना चाहिए। एसोसिएशन द्वारा ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी भी मानक पर खरे नहीं उतर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि विद्यालय को भेंट किया गया एक कंप्यूटर अब एक शिक्षक के घर पहुंच गया है। ऐसे में अभिभावकों ने प्रशासन का ध्यान इस विद्यालय की ओर आकृष्ट कराया है, ताकि व्यवस्थाओं में सुधार हो सके और अभिभावकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


शासन को पत्र लिखकर विद्यालय में सुविधाएं देने के लिए लगातार मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है।
- केएल चौधरी, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed