{"_id":"65ecb723526c2cb05c08e0e4","slug":"pm-will-inaugurate-one-station-one-product-stall-on-12th-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111585-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 12 को पीएम करेंगे एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 12 को पीएम करेंगे एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल का लोकार्पण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रधानमंत्री 12 मार्च को एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत संचालित स्टॉल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए स्टेशन पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 12 बजे वंदे भारत का स्वागत जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत विकास एवं विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। 12 मार्च को प्रधानमंत्री एक और सौगात देने जा रहे हैं। ललितपुर रेलवे स्टेशन उन सभी चुनिंदा स्टेशनों में शामिल होगा, जहां वंदे भारत ट्रेन रुकती है। रेलवे ने इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। 12 मार्च को यह ट्रेन ट्रायल के तौर पर खजुराहो से चलाई जाएगी। इसके बाद इस ट्रेन का संचालन सुबह छह बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से होगा। यह ललितपुर स्टेशन पर 11 बजकर 40 मिनट पर आएगी, दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर खजुराहो रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
दोपहर में दो बजकर 50 मिनट पर यह दिल्ली की ओर रवाना होगी। शाम पांच बजकर 20 मिनट पर ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर यह रात्रि 11 बजे पहुंचेगी। प्रधानमंत्री एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत संचालित होने वाले स्टॉल का भी लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से करेंगे। स्टेशन पर प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास व लोकार्पण का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। ललितपुर स्टेशन प्रबंधक डीके चतुर्वेदी ने इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया है।