फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   PM Surya Ghar Yojana: 5,030 homes illuminated; 1,804 applications pending

पीएम सूर्य घर योजना : रोशन हुए 5,030 घर और 1804 आवेदन लंबित

Sun, 18 Oct 2026 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana: 5,030 homes illuminated; 1,804 applications pending
ललितपुर। जनपद में पीएम सूर्य घर योजना के तहत पांच हजार से अधिक सौर ऊर्जा कनेक्शन लगाए गए हैं। तीन सौ फाइलें बैंकों में और सौ से अधिक बिजली विभाग में अटकीं पड़ी हैं। नेडा ने उपभोक्ताओं को समय से लाभ दिलाने के लिए पत्राचार किया है। जिले में सौर ऊर्जा से कोयला और पेट्रोलियम जैसे सीमित ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम हो रही है।
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 5,030 मकानों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें बीते एक वर्ष में 3,534 सोलर सिस्टम स्थापित हुए हैं। विभाग के अनुसार, इन सोलर सिस्टम से हर माह 15 हजार किलोवाट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। नेडा विभाग को कुल 6,834 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 5,030 घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। मार्च 2026 तक बीते एक वर्ष में 3,222 सोलर सिस्टम स्थापित किए गए।
विज्ञापन

00000000
लक्ष्य और सब्सिडी
वित्तीय वर्ष 2026-27 में मार्च 2027 तक जिले में 27,421 सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य है। अब तक लगाए गए 5,030 सोलर कनेक्शनों में से 4,785 लाभार्थियों को सब्सिडी भी दी जा चुकी है। विभाग के अनुसार, वर्तमान वित्तीय वर्ष में सोलर कनेक्शनों से 2,394 किलोवाट की क्षमता में वृद्धि हुई है। जनपद में स्थापित सोलर सिस्टम से हर माह लगभग 15 हजार किलोवाट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
लंबित आवेदन
इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में 1,804 आवेदन लंबित चल रहे हैं। इनमें से लगभग तीन सौ आवेदन बैंकों की प्रक्रिया में अटके हुए हैं। वहीं लगभग सौ आवेदन बिजली विभाग के स्तर से लंबित हैं। इसके अलावा बाकी आवेदन विक्रेता स्तर पर लंबित हैं, जिनकी प्रक्रिया जारी है। नेडा विभाग इन लंबित आवेदनों पर सक्रियता से काम कर रहा है।
00000000000
सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम
जनपद के विकास भवन समेत 20 सरकारी भवनों पर भी सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। विकास भवन में 52 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम है। कलक्ट्रेट भवन में 40 किलोवाट और अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में 75 किलोवाट क्षमता के सिस्टम स्थापित हैं। महरौनी, पाली, मड़ावरा और तालबेहट तहसीलों पर भी सोलर सिस्टम लगे हैं। सभी छह विकासखंडों, तीन राजकीय हाईस्कूल और चार राजकीय इंटर कॉलेजों के भवनों पर भी सिस्टम स्थापित हैं। इन 20 सरकारी भवनों पर कुल 319 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम हैं।
0000000000
सौर ऊर्जा संयंत्रों से उत्पादन
जनपद के महरौनी क्षेत्र में कुल आठ सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं। ये संयंत्र ग्राम पठा विजयपुरा, बारचौन, महरौनी खुर्द और अमरपुर में हैं। खड़ोवरा और जाखलौन पंप कैनाल क्षेत्र में भी ये संयंत्र स्थित हैं। इन आठ संयंत्रों से कुल 95.5 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है।

00000000000
जनपद सौर ऊर्जा हब बनने की ओर अग्रसर है। पीएम सूर्य घर योजना और रूफटॉप सोलर सिस्टम के अलावा जिले में बड़े सोलर प्लांट लगाने का काम भी चल रहा है। तालबेहट के पवा में 600 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट पर काम चल रहा है। इसमें तेरा क्लीन को 206.06 एकड़ और टुस्को कंपनी को 2,600 एकड़ के सापेक्ष 2,300 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा हाइड्रोजन प्लांट भी प्रस्तावित है।-अतहर जमाल, परियोजना निदेशक, नेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed