फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Plenty of dirt in the village, officers are not paying attention

गांव में गंदगी का अंबार, अफसर नहीं दे रहे ध्यान

Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Plenty of dirt in the village, officers are not paying attention
तालबेहट/बिजरौठा। विकास खंड तालबेहट के बड़े गांवों में शामिल ग्राम सभा बिजरौठा में सफाई कर्मचारी की लचरता एवं अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को गंदगी और बदबू के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों में कीचड़ बजबजा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सफाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मजरे वाली इस ग्राम पंचायत की आबादी लगभग बीस हजार से ऊपर है। इस ग्राम पंचायत में 10 शासकीय विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिनकी साफ-सफाई का जिम्मा एक मात्र महिला सफाई कर्मचारी के कंधों पर है। गांव में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे है। गांव के मुख्य मजरा बौलारी में तो गंदगी का यह आलम है कि जगह जगह नालियों में कीचड़ भरा पड़ा है।
विज्ञापन

- सड़क किनारे बनी नाली की निर्माण से लेकर आज तक कभी सफाई नहीं की गई। बदबू के कारण भारी परेशानी हो रही है।- अवधेश कुशवाहा
- कीचड़ के कारण नाली पूरी तरह से चोक हो गई है। जिससे उसके आसपास खड़ा होना मुश्किल हो गया है।- मनोज शिवहरे
- नाली में भरी गंदगी के चलते गर्मियों में कभी भी संक्रामक बीमारियां फैल सकती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- गंगाराम कुशवाहा
-- गांव में सफाई अभियान चलाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
-पहलवान सिंह राजपूत, प्रधान प्रतिनिधि बिजरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed