फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Please follow the rules while driving

वाहन चलाते समय नियमों का करें पालन

Sat, 28 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Please follow the rules while driving
ललितपुर। यातायात माह नवंबर में यातायात संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मुहल्ला गांधी नगर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर ओमकार यादव रहे। विशिष्ट अतिथि लायंस   क्लब सेवा के अरविंद जैन व अनूप बंसल रहे, जबकि अध्यक्षता सुनील सोलोमन ने की।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आमतौर पर देखने में आता है कि बिना लाइसेंस की योग्यता व आयु के स्कूली बच्चे वाहन चलाते हैं। उन्होंने बच्चों के जरिये उनके अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चे जब  तक 18 वर्ष की आयु के न हों और लाइसेंस प्राप्त नहीं कर लें, तब तक वाहन नहीं चलाने दें।
विज्ञापन


प्रभारी यातायात नीरज दीक्षित ने कहा कि यातायात विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में माह नवंबर में यातायात नियमों व संकेतों की विधिवत जानकारी दी जाती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों से यातायात संबोधित प्रश्न पूछे, जिसका सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, देवेंद्र राय ग्रुप द्वारा यातायात विषय पर सुरक्षा जीवन की लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे वाहवाही मिली। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं के अलावा बच्चे व उनके अभिभावकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed