{"_id":"6820f3c303b793b8bb08277a","slug":"pitching-of-matatila-dam-got-damaged-in-strong-storm-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-134959-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तेज आंधी में उखड़ गई माताटीला बांध की पिचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तेज आंधी में उखड़ गई माताटीला बांध की पिचिंग
विज्ञापन
तालबेहट। पिछले दिनों आई तेज आंधी माताटीला बांध की पिचिंग न झेल सकी। बांध की अप स्ट्रीम में लगी पिचिंग उखड़ गई। इससे बांध की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया। अधिकारियों ने आनन फानन पिचिंग भरने के लिए मिट्टी की बोरियां डाल कर कमी छिपाने का प्रयास किया। रविवार को आई आंधी ने मरम्मत कार्य बुरी तरह प्रभावित कर दिया। दो दिन से हो रहा कार्य पानी के बहाव में बह गया।
माताटीला बांध के अप स्ट्रीम में लगी पिचिंग (पत्थर लगाना) 4 मई को आई आंधी में उखड़ गई थी। कई जगह तो यह पिचिंग दस फीट तक उखड़ गई। वहीं पानी का तेज प्रवाह पिचिंग को और नुकसान पहुंचा रहा था। शनिवार को माताटीला बांध प्रखंड के अधिकारियों ने निरीक्षण कर तत्काल पिचिंग लगाने के निर्देश दिए। आरोप है कि चहेते ठेकेदारों के माध्यम से पिचिंग मरम्मत कार्य शुरू कराया, जिसमें विभाग की भूमि से ही ट्रैक्टरों से मिट्टी का उठान कर बोरियों के माध्यम से कटाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, रविवार दोपहर में आई आंधी और बारिश ने दो दिन से चल रहे काम पर पूरी तरह पानी फेर दिया। तेज हवाओं ने पिचिंग के नुकसान को और बढ़ा दिया।
000
बिना अनुमति चल रहा खनन
जब किसान अपने खेत के लिए एक ट्रैक्टर मिट्टी ले जाता है तो उसे खनन, राजस्व और पुलिस से खुद को बचाना पड़ता है, लेकिन माताटीला में तो खुले आम दर्जनों ट्रैक्टर चल रहे हैं फिर भी जिम्मेदार मौन हैं।