{"_id":"62153f32cd96564abf764348","slug":"pipeline-will-be-made-taldehate-news-jhs215500941","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन को छोड़कर बनाई जाएगी नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन को छोड़कर बनाई जाएगी नाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजरौठा/तालबेहट। विकास खंड की ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा बौलारी में क्षेत्र पंचायत से लाखों रुपये की लागत से बन रही नाली की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अमर उजाला में मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद अवर अभियंता विशाल कुशवाहा ने निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण किया और ठेकेदार को जल निगम की पाइप लाइन को छोड़ कर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्माण करने के निर्देश दिए।
बताते चलें कि विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा बौलारी में लाखों रुपये की लागत से श्रीराम कुशवाहा के मकान से अनिल साहू के मकान तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें निर्माण जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन के ऊपर किया जा रहा था। साथ ही सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में पेज संख्या 5 पर शीर्षक पाइप लाइन के ऊपर बना रहे नाली, गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल, अधिकारी बने हुए हं अनजान से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मंगलवार को विकास खंड के अवर अभियंता विशाल कुशवाहा ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि नाली का निर्माण गलत जगह हो रहा था। जिस पर उन्होंने ठेकेदार से पाइप लाइन छोड़ कर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
- चुनाव की व्यस्तता के चलते उक्त निर्माण कार्य को नहीं देख सका। जेसीबी वाले ने गलत खुदाई कर दी। नाली को मानक के अनुरूप पाइप लाइन से हटाकर बनाने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
- विशाल कुशवाहा, अवर अभियंता, विकास खंड तालबेहट