फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pipeline damaged, water filling on the road

Lalitpur News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रास्ते पर भर रहा पानी

Tue, 20 May 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged, water filling on the road
लतिलपुर। आजादपुरा में सरस्वती शिशु मंदिर वाली गली में पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बीते दिनों पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क में पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, इससे गली में पानी जमा है।
विज्ञापन

आजादपुरा शिशु मंदिर वाली गली में बीते माह अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन बिछाई गई थी। इस दौरान पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पानी रास्ते पर जमा हो रहा है। नाली चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं, नलों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। रास्ता दलदल में तब्दील होने से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी भरा होने से पनप रहे मच्छर से बीमारी फैलने की आशंका है। मोहल्लावासियों ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत व नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed