फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pipe line men leekeg se phir badhi samasya

पाइप लाइन में लीकेज से फिर बढ़ी समस्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
pipe line men leekeg se phir badhi samasya
चंडी मंदिर के पास पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण नेहरू नगर में पानी की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। लीकेज की वजह से पूरी रफ्तार से क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण मोहल्लेवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। चंडी मंदिर के पास दो लीकेज हैं, इस कारण पानी बेकार में बह रहा है। इन लीकेजों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि, नेहरू नगर में पानी का विकराल संकट है। टैंकर से जलापूर्ति होने के बाद भी नाकाफी है। इस कारण लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मियों भर नेहरू नगर के निवासी पानी के लिए परेशान रहते हैं। लेकिन, उनकी समस्या के समाधान की ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed