फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pillar and tree make for propaganda

खंभे व पेड़ बने प्रचार का सहारा

Tue, 18 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pillar and tree make for propaganda
inligle hording - फोटो : demo
शहर में अधिकतर जगहों पर अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। इससे जहां एक ओर नगर पालिका को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, बेतरतीब लगे होर्डिग्स के फ्रेम से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर के पॉस इलाके डीएम आवास, कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन के आसपास भी अवैध रूप से होर्डिंग टांग दिए गए हैं। जिसकी ओर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका को शुल्क अदा करने पर होर्डिग्स लगाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा नगर पालिका ने भी कई जगह मानक विहीन होर्डिंग लगा देने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नगर क्षेत्र के सावरकर चौक, घंटाघर, तहसील तिराहा, तुवन चौराहा, तालाबपुरा रोड, वर्णी चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, जेल चौराहा, जेल तिराहा, स्टेशन तिराहा, सदनशाह चौराहा व बस स्टैंड के अलावा डीएम और एसपी आवास के आसपास भी अवैध रूप से होर्डिंग टांग दिए हैं। शहर में लगे पेड़ व बिजली के खंभे प्रचार का सहारा बने हुए है। 
विज्ञापन

नगर पालिका ने भी कई जगह मानक के विपरीत सड़कों पर फ्रेम लगा दिए है। जो रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं को दावत देते रहते हैं। सत्ताधारी दल के नेताओं के अधिकतर होर्डिंग होने के कारण अधिकारी भी इन्हें हटाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। दस दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने अवैध रूप से लगे होर्डिग्स को चिंह्ति कर हटाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका से एक भी होर्डिंग के लिए ठेका नहीं हुआ है। होर्डिंग लगाने वाली एजेंसियों को नोटिस भेजकर होर्र्डिग्स की सूची मांगी गई है। जल्द ही शहर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। 
राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, ललितुपर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed