फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pidiatric and piku ward must prepared

तीसरी लहर की तैयारी को पीडियाट्रिक व पीकू वार्ड तैयार रखें

Sat, 03 Jul 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
pidiatric and piku ward must prepared
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट पार्क में आयोजित की गई, जिसमें कोविड परिणामों पर समीक्षा की गई और टीकाकरण अभियान की स्थिति पर निर्देशित किया गया। इसमें उन्होंने पीडियाट्रिक और पीकू वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में विगत चौबीस घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि शुक्रवार को एक मरीज को आज डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान सफल बनाने को शासन द्वारा शनिवार से बुधवार तक के लिए कोविशील्ड की नौ हजार डोज आवंटित की गई हैं, जो शुक्रवार को उपलब्ध हो गई हैं। इस प्रकार जिलेवासियों को नौ हजार डोज में प्रतिदिन रविवार को छोड़कर 2250 डोज लगाई जाएंगी। इस पर टीकाकरण बढ़ाए जाने एवं अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने ब्लैक फंगस और डेल्टा वेरिएंट की पहचान के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की सहायता से दूसरे राज्य से आने वाले सभी लोगों की अनिवार्य स्क्रीनिंग की जाए। सीएमओ डॉ. डीके गर्ग ने यह भी बताया कि कोरोना की तृतीय लहर की तैयारी के लिए जिला चिकित्सालय में पीडियाट्रिक वार्ड एवं बच्चों के लिए पीकू तैयार किए जा रहे हैं, साथ ही पीएम केयर्स फंड से 10 लीटर क्षमता के 48 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी प्राप्त हो गए हैं। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, एडीएम न्यायिक रजनीश राय, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, ईओ निहालचंद्र, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, डीपीआरओ नवीन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed