फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pichika parivartan ritual

आर्जव सागर महाराज का श्रद्धा पूर्वक हुआ ससंघ पिच्छिका परिवर्तन

Tue, 24 Nov 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
pichika parivartan ritual
क्षेत्रपाल मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन में मौजूद मुनि श्री - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर क्षेत्रपाल में आचार्य आर्जव सागर महाराज का ससंघ पिच्छिका परिवर्तन एवं चातुर्मास कलश स्थापना हुई। आचार्यश्री ने कहा कि श्रावकों का कल्याण जीवन संयम द्वारा ही है। संयम के माध्यम से ही जीवन में शांति की अनुभूति होती है।
विज्ञापन

आचार्यश्री ने संयम पर्व पर जीवन में संयम की महिमा बताई। शुभारंभ आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। आचार्यश्री को शास्त्र भेंट किए गए। महिलाओं ने दिव्यघोष का प्रदर्शन किया। मांगलिक क्रियाओं के बीच श्रावकों ने पिच्छिका का विमोचन किया। आचार्य आर्जव सागर महाराज की पुरानी पिच्छिका अभिनव जैन सौंरया, प्रीति जैन, मुनि महानसागर महाराज की पिछिच्का प्रदीप जैन, अनीता जैन, मुनि भाग्य सागर महाराज की पिच्छिका अनुज जैन पिंकी जैन, मुनि महत्तसागर महाराज की पिच्छिका कमलेश जैन, सुनीता जैन, मुनि विलोक सागर महाराज की पिच्छिका नरेंद्र जैन, पुष्पावाई दमोह, मुनि विवोध सागर की पिच्छिका अशोक जैन, सविता जैन, मुनि विदित सागर महाराज की पिच्छिका जितेंद्र जैन, मीना देवी, मुनि विभोर सागर महाराज की पिच्छिका मनोज जैन, सपना जैन, आर्यिका प्रतिभामति माता की पिच्छिका जीवन जैन, सपना जैन, आर्यिका सुयोगमति माता की पिच्छिका अभय जैन और सपना जैन को प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें इष्टोपवदेश में सुनीता नायक, रागनी जैन, मनीष समैया, द्रव्यसंग्रह में आलोक मोदी, मोहनी जैन, सुधा सिमरा रत्नकरण, श्रावकाचार में रोशनी जैन, पिंकी जैन, सुनीता नायक, भावना ऋषितिका सामायिक में रागनी जैन, वर्षा जैन, छहढाला में नीता जैन, प्रियल जैन, अनीता मोदी, तत्वार्थ सूत्र में अनीता जैन, मोहनी जैन, वैशाली जैन, भक्ताम्मर में मधु जैन, पलक जैन, अंशिका जैन, जिनवर स्तुति में तनुष्का जैन, तनु जैन, दर्शन स्तुति में निष्टी जैन और महावीराष्टक में अंजली जैन, तनुष्का जैन व ऋद्धि जैन अव्वल रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन प्रदीप जैन शास्त्री ने किया। कमंडल सेवा मंडल एवं आर्जव सेवा संघ के स्वयंसेवकों को सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, डा अक्षय टडै़या, राजेंद्र जैन, पंकज जैन, शीलचंद अनौरा, आनंद जैन, मनोज बबीना, अक्षय अलया, जिनेंद्र जैन, आनंद जैन, सत्येन्द्र गदयाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

क्षेत्रपाल मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन में मौजूद माताजी व श्रद्धालु

क्षेत्रपाल मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन में मौजूद माताजी व श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed