फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Photographs of nearby historical and natural sites will be displayed in the museum.

Lalitpur News: संग्रहालय में लगेंगे नजदीकी ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों के चित्र

Mon, 13 Jul 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Photographs of nearby historical and natural sites will be displayed in the museum.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरूनगर स्थित पुरातत्व संग्रहालय में जनपद समेत आसपास के मध्य प्रदेश के जिलों के ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों के चित्र स्थापित होने के साथ ही स्क्रीन डिस्प्ले भी किया जाएगा। यहां पर्यटकों को अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी।
नेहरूनगर स्थित पुरातत्व संग्रहालय में जनपद के विभिन्न स्थलों से संग्रहित की गईं लगभग 134 प्राचीन मूर्तियों को रखा गया है, जो लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार रहीं। अब पुरातत्व विभाग द्वारा इस संग्रहालय का जीर्णोद्धार करते हुए इसे आधुनिक स्वरूप दे रहा है। इसमें आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां स्थापित प्राचीन मूर्तियों को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से स्थापित किया जाएगा। जहां पर्याप्त लाइटिंग और उनके सामने उनके नामों की पट्टिकाएं भी रखी जाएंगी, ताकि पर्यटकों को उनके इतिहास के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा जनपद के साथ ही आसपास के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, सागर, अशोकनगर, चंदेरी आदि क्षेत्रों के प्राचीन मोमेंटम के चित्रों के लगाने के साथ ही उन्हें स्क्रीन डिस्प्ले भी किया जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी और इन मूर्तियों का रखरखाव भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

-----------
संग्रहालय में छठवीं से 12वीं सदी की मूर्तियां हैं संरक्षित
संग्रहालय में 12वीं सदी का धौरीसागर गांव से मिला वास्तुखंड, छठवीं सदी की कुचदौं से प्राप्त चैत्य गवाक्ष युक्त रथिका में यम, नौंवी सदी की ग्राम कुचदौं से मिली शुकनास की मूर्ति, कुचदौं से ही मिली दसवीं सदी की लेटे हुए विष्णु की मूर्ति, दसवीं सदी की रथिका में कुबेर की मूर्ति, दसवीं सदी की ही कुचदौं से मिली विष्णु प्रतिमा, नौंवी सदी की माहेश्वरी प्रतिमा का अधोभाग, नौंवी सदी की यमी की प्रतिमा, नौवीं सदी की वैष्णवी मूर्ति, बारहवीं सदी की भैरव प्रतिमा, ग्राम धौरीसागर से मिली 11वीं सदी की सप्तमातृका पट्ट की प्रतिमाओं समेत करीब 134 मूर्तियों को संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नेहरूनगर में स्थित पुरातत्व संग्रहालय में जनपद के साथ ही आसपास के मध्य प्रदेश के जिलों के पुरातत्व स्थलों के चित्रों को लगाने के साथ ही उन्हें स्क्रीन डिस्प्ले भी किया जाएगा। म्यूजियम का काम भी तेजी से किया जा रहा है, यह जल्द ही तैयार हो जाएगा।
राजीव कुमार त्रिवेदी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed