फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Petrol and diesel rate increase back

पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम वापस लें

Mon, 29 Jun 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel rate increase back
कलेक्ट्रेट परिसर में डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार बढ़ोत्तरी की गई है। इससे लोगों को असहनीय पीड़ा हो रही है। जबकि, देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है। केंद्र सरकार जनता के साथ लूट कर रही है, इसे रोका जाए। एक मई 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई, तब पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 प्रति लीटर व डीजल पर 3 .46 रुपया प्रति लीटर था। छह वर्षों में बढ़ाकर पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 23 रुपये 78 पैसे व डीजल पर 28.37 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस सरकार द्वारा देश के नागरिकों का इससे ज्यादा शोषण और क्या हो सकता है? मांग की गई कि पांच मार्च 2020 के बाद बढ़ाए गए पेट्रोल व डीजल के दामों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, ब्रजकिशोर सिंह, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, बहादुर अहिरवार एडवोकेट, बिट्टू राजा, शिवनारायण पुरोहित, उदल सिंह पटेल, पुनीत देवलिया, राकेश रजक, मनोज कुमार, जहीर अली रानू, रामनरेश दुबे, नवनीत किलेदार, ओवैसी खान, आसिफ खान, शशिभूषण संज्ञा, कुलदीप पाठक, समद खान, दीक्षा परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed