फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   person found hang in negaipura

युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला

Mon, 04 Jan 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
person found hang in negaipura
police jeep.jpeg - फोटो : police jeep.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नैगायकलां में एक युवक का शव चिरौल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर मारपीट की झूठी रिपोर्ट लिखाने की वजह से आत्महत्या करने का कारण लिखा है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दैलवारा पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम नैगायकलां निवासी रामकुमार उर्फ चंचलराजा (24) पुत्र राजबहादुर सिंह शनिवार की रात को घर पर सोया था। रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह शौच क्रिया को खेतों में निकल गया लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। करीब एक घंटे बाद उसका छोटा भाई यशपाल भी शौच क्रिया को खेतों में गया तो वहां चिरौल के पेड़ पर बड़े भाई चंचलराजा का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसने अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद दैलवारा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतारकर तलाशी ली तो उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर झूठी रिपोर्ट लिखाने और मारने की धमकी देने की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। मृतक के चाचा मुलायम सिंह ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में लिखे नामों में से एक व्यक्ति ने उसके भतीजे चंचलराजा की मारपीट करने की झूठी रिपोर्ट कर दी थी, जिसके बाद पुलिस गांव पहुंच रही थी। इसी वजह से उसके भतीजे में भय के कारण आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed