फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Permanent police booth in the city will be

नगर में स्थायी पुलिस बूथ बनेंगे

Wed, 21 Oct 2015 11:10 PM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

ललितपुर। नगर में स्थायी पुलिस बूथ बनेंगे। इस संबंध में नगर पालिका परिषद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर स्थानों की जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस बूथ का निर्माण किया जाएगा। बूथ बन जाने से वहां पर पुलिस तैनात की जाएगी, जो यातायात पर नियंत्रण करेगी।

विज्ञापन


नगर का तेजी से विस्तार हो रहा है। नगरीय सीमा के साथ भवनों की संख्या और कालोनियों का तेजी से विकास हो रहा है। मुहल्ला आजादपुरा प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चांदमारी, सिद्धन, रामनगर, लेड़ियापुरा, गांधीनगर, नेहरू नगर, झांसी रोड, पटेलनगर, रावतयाना आदि में तेजी से बहुमंजिला भवन बन रहे हैं। बढ़ते भवनों के साथ वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। साथ ही जनपद मुख्यालय होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण सरकारी काम और खरीदारी के लिए यहां आते हैं। इससे शहर में कई स्थानों पर जाम के हालात बन जाते हैं और यातायात को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। शाही रोड, झांसी रोड, तालाबपुरा रोड सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रेलमपेल से जाम लग जाता है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। 

विज्ञापन


इसको कंट्रोल में करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने अस्थायी बूथ के स्थान पर अब स्थायी बूथ बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। बूथ के स्थायी निर्माण के लिए पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका परिषद से जगह की मांग की। इस पर नगर पालिका परिषद की ओर से पत्र लिखा गया है कि जिस स्थान पर स्थायी पुलिस बूथ का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, पहले उक्त स्थानों के बारे में बताया जाए। 

पत्र में कहा गया कि नगर पालिका नगर के हित में स्थायी पुलिस बूथ का निर्माण करेगी, जो नगर के हित में होगा। इससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी और जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी। पत्र का जवाब मिलने पर नगर में स्थायी पुलिस बूथ का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन



शोपीस बने अस्थायी बूथ

नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षकों ने अस्थायी बूथ विभिन्न स्थानों पर रखवाए थे, लेकिन इन बूथों की वजह से कई स्थानों पर जाम लगता है। तो कई अनुपयोगी हो गए हैं। नई व्यवस्था में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बूथ बनाए जाएंगे, जिससे पुलिस कर्मियों को बैठने में आसानी होगी और आम लोगों को भी जाम से राहत मिलेगी। 



नगर में बढ़ते वाहनों को देखते हुए स्थायी पुलिस बूूथ बनाने के लिए एसपी की ओर से पत्र लिखा गया है। पालिका ने स्थानों की मांग की है। इसकी जानकारी मिलने पर स्थायी पुलिस बूथों का निर्माण किया जाएगा, जिससे जनता को राहत मिलेगी तथा जाम की समस्या हल होगी।

- सुभाष जायसवाल

 नगर पालिका अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed