फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People upset with BJP government supported, Congress government will be formed: Guddu Raja

भाजपा सरकार से परेशान जनता ने दिया साथ, बनेगी कांग्रेस सरकार : गुड्डू राजा

Mon, 20 Nov 2023 10:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
People upset with BJP government supported, Congress government will be formed: Guddu Raja
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव के गृह जनपद आगमन पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव व बुंदेलखंड चुनाव प्रभारी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा ने कहा कि भाजपा सरकार से परेशान जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है उन्होंने दावा किया कि इस बार 150 से अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बना रही है। वह 17 नवंबर को भोपाल में मतदान करने के बाद सोमवार को महामना एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरे यहां कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

रेलवे रोड स्थित आवास(गढी) पर सुबह से ही कांग्रेसियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो कि देर शाम तक चलता रहा। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी ने बुंदेलखंड की 26 सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी। चुनाव में इन सीटों पर पार्टी का अच्छा प्रदर्शन रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से मध्यप्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है इसी के चलते इस बार बदलाव नजर आएगा। रेलवे स्टेशन पर महेंद्र अग्निहोत्री, पवन परमार, रामलला, सलीम मंशूरी, मुन्ना सिंह चौहान, पुष्पेंद्र राजा, राहुल कुशवाहा, मनीष साहू, सेतु यादव, निज़ाम शाह, चिंटू राजा, कुंदन राजा के अलावा आवास पर बालकिशन नायक,पीपीसी सदस्य राकेश रजक, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अशोक कुमार स्वर्णकार,असलम खान,गजेंद्र राजा,पर्वत लाल अहिरवार,एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक, कृष्णप्रताप सिंह परमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed