फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People upset due to wild power cut

भीषण सर्दी में बेतहाशा बिजली कटौती ने लोगों का जीना हुआ दूभर

Thu, 30 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
People upset due to wild power cut
ललितपुर। जनपद में सर्दी के मौसम में बिजली की कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। इसे लेकर बुंदेलखंड विकास ने बैठक करके बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कंपनी बाग में हुई बैठक में विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जनपद और शहरवासियों को पूरी तरह बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली तारों और ट्रांसफार्मरों का सही समय पर मेंटीनेंस न होने के कारण बार-बार होने वाली फॉल्ट हो रहे। जबकि इसे विभाग तीन-चार घंटे में भी दुरुस्त नहीं कर पाता है। आरोप लगाया कि नझाई बाजार उपखंड अधिकारी कार्यालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।
विज्ञापन

उपभोक्ता इस ठंड भरे सर्दी के मौसम में घंटों लाइन में खड़े रहते हैं और जब उनकी बारी आती है तो विंडो क्लर्क द्वारा उपभोक्ताओं से कभी नेटवर्क न आने का बहाना या फुटकर पैसे न होने का बहाना बनाकर दुर्व्यवहार किया जाता है। उपभोक्ता अपने मीटर से जुड़ी समस्या तथा बिल सुधरवाने के लिए परेशान घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि विद्युत विभाग कार्यप्रणाली में सुधार कर लें, नहीं तो उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में हरविंदर सलूजा, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुंदेला, मुन्ना त्यागी, प्रदीप पंडित, कदीर खां, अमान साहू, आशीष अग्रवाल, जगदीश कुशवाहा, मंगलसिंह, विजय कुशवाहा, गफूर खान, हिम्म्तसिंह, अमित जैन, नंदराम कुशवाहा, धर्मेंद्र , राजपाल, रामचरन, नंदलाल ग्वाला, चंदनसिंह, धनीराम अहिरवार, भय्यन कुशवाहा, विनोद कुमार, राहुल, कामता प्रसाद, हर्ष वाल्मीकि, प्रिंस सेन, कामता भट्ट आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed