फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People should avoid visiting places where bats die.

Lalitpur News: चमगादड़ मरने वाले स्थानों पर जाने से बचें लोग

Mon, 03 Jun 2024 04:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
People should avoid visiting places where bats die.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने भीषण गर्मी के कारण बीते दिनों जाखलौन, दैलवारा और शेरवांस गांव में चमगादड़ों के मरने के मामले में संबंधित अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं। चमगादड़ों को मरने से रोकने और उनसे फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह को निर्देश दिए कि वह नोडल अधिकारी के रूप में सभी विभागों से समन्वय कर मृत चमगादड़ों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का निराकरण कराएं। सीडीओ केके पांडेय प्रभावित क्षेत्रों में मृत चमगादड़ों से आम जनता को दूर रहने की हिदायत देते हुए प्रचार प्रसार कराएंगे। जहां चमगादड़ मर रहे हैं, वहां कोई व्यक्ति या जानवर न जाए, इसकी देखरेख प्रधान करें। पेड़ों पर पानी से भिगोकर जूट के बोरे टंगवाएं व फलों को टांगें। पेड़ के नीचे नमी की व्यवस्था रखें। सीएमओ डॉ इम्तियाज को निर्देश दिए कि कोई संक्रामक रोग न फैले, इसके लिए लोगों को उस स्थान से दूर रहने की सलाह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed